क्या अमीर…! क्या गरीब…!
क्या दिग्गज़ नेता…!
सभी ने विधायक सुशांत शुक्ला को दिया बधाई संग आशीर्वाद…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन इस वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनआस्था का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। पूरे क्षेत्र में विविध सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन को यादगार बनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल में 51 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट संदेश दिया गया। अशोक नगर में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं नूतन चौक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विधायक को लड्डुओं से तौलकर अभिनव अंदाज में शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में सुबह से ही जनसमूह का तांता लगा रहा।




केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, भैयालाल रजवाड़े, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू तथा महापौर पूजा विधानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भी लोगों ने पहुंचकर और संदेशों के माध्यम से बधाइयां प्रेषित कीं।

इससे पहले विधायक श्री शुक्ला ने अपने दिन की शुरुआत रतनपुर के महामाया मंदिर, गिरजाबंद के हनुमान मंदिर और नगोई के महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ की।


इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा…
मेरे जन्मदिन को जिस तरह सेवा और समर्पण के रूप में मनाया गया, वह मेरे लिए गर्व और संतोष का विषय है। रक्तदान जैसे कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। मैं सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराता हूं।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं, जिससे इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया।

इस प्रकार बेलतरा के लोकप्रिय युवा विधायक का जन्मदिवस जनसेवा, आस्था और व्यापक जनसमर्थन के साथ एक प्रेरणादायी उत्सव के रूप में संपन्न हुआ।


