14 अगस्त को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय से सराफा एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने के लिए बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने अनूठी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा आह्वान से प्रेरित होकर एसोसिएशन ने इस वर्ष हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से 14 अगस्त को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा सदर बाजार में तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।
कलेक्टर कार्यालय से शुरू होगी तिरंगा यात्रा
14 अगस्त को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय से बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल (IAS) एवं SSP श्री रजनीश सिंह (IPS) द्वारा किया जाएगा। यात्रा कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर सदर बाजार पहुंचेगी। इसमें सराफा परिवार के साथ छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़े व्यापारी एवं सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के उत्साह के साथ शामिल होंगे।
एसोसिएशन का उद्देश्य केवल तिरंगा यात्रा निकालना नहीं, बल्कि गोल बाजार, सदर बाजार सहित प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों के प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान को तिरंगे से सजाकर शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगना है।
गांधी चौक की तिरंगा यात्रा का सदर बाजार में होगा भव्य स्वागत:-
इसी क्रम में 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे गांधी चौक से सांसद बिलासपुर एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का सदर बाजार में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं चैंबर परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस दौरान सराफा परिवार और व्यापारी बड़ी संख्या में सदर बाजार में मौजूद रहकर तिरंगा यात्रा का स्वागत करेंगे। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले होने वाला यह आयोजन शहर में राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश देगा।
तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर सराफा परिवार ने इस वर्ष हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा अभियान को व्यापक रूप देने का संकल्प लिया है। उन्होंने व्यापारियों, नागरिकों और चैंबर सदस्यों से अपील की कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर इस राष्ट्रभक्ति अभियान में सहभागी बनें।
15 अगस्त को होगा भव्य ध्वजारोहण:-
एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि गगन कुमार (IPS), CSP सिटी कोतवाली होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवेश सिंह (T1), थाना सिटी कोतवाली उपस्थित रहेंगे।
सराफा एवं चैंबर परिवार की सक्रिय भागीदारी
इस राष्ट्रभक्ति अभियान को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व बिलासपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी, सचिव श्रीकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रौनक साव, चेयरपर्सन राजेश शाह, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सराफ सहित महेश दुबे, सूरज सोनी, नवनाथ आवले, छेदीलाल सराफ, महेंद्र शाह, दिलीप खंडेलवाल, अनिल गुप्ता, विजय शाह, पंकज पारिख, राजू पारिख, महेश सोनी, हरीश साहू, सनी सलूजा, रितेश सलूजा, प्रकाश सोनी, सज्जन सोनी, राजेश सोनी, आलोक सोनी, मनोज सोनी एवं केशव सोनी सहित अनेक सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
सराफा एसोसिएशन ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा और उसके भव्य स्वागत में शामिल होकर हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा के संकल्प को मजबूत करें और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिलासपुर को देशभक्ति के रंग में रंगने में अपना योगदान दें।

