
बिलासपुर को मिलेगी बड़ी सौगात पहला शिवघाट और दूसरा पचरीघाट में बनेगा बैराज
13-Aug, 2020
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मुख्य मंत्री और जल संसाधन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अरपा में दो बैराज बिलासपुर को दिए है एक बैराज शिवघाट में और दूसरा पचरीघाट में बनेगा। आज संसाधन विभाग द्वारा बैराज बनाने से पूर्व ड्रिलिंग कर पता लगाया जा रहा है कि कहाँ तक नदी के नीचे मजबूती से निर्माण करना होगा। इसका कार्य किया जा रहा है ताकि बैराज सही तरीके से बन सके।

आज उसका निरीक्षण करने के लिए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता,कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी, साथ मे वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, वन मंडल अधिकारी, कांग्रेस के नेता भी उपस्तिथ थे। सभी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ताकि बिलासपुर को एक अच्छी सौगात मिल सके।


