
बिलासपुर के विकास के लिए सतत प्रयासों पर शैलेश की है पैनी नजर!
हवाई सेवा प्रारंभ करने में समस्याओं पर अधिकारियों से की चर्चा एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
13-Aug,2020
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] में हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए आ रही समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा किया और एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।कुछ कार्य अभी शेष है जो कि शीघ्र ही पूरे हो जाएंगे, मुझे विश्वास है राज्य सरकार और केंद्र सरकार के निरीक्षण के बाद बिलासपुर में हवाई सेवा शीघ्र प्रारंभ हो जाएगी।

अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा किया गया और समाधान के लिए शासन के अधिकारियों से भी बात किया।
आज निरीक्षण में एयरपोर्ट के संचालक, सुरक्षा अधिकारी,
पी डब्लू डी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अनुविभागीय अभियंता, उप अभियंता, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता और कांग्रेस नेता पंकज सिंह, शैलेन्द्र जायसवाल,
पप्पू बाजपाई, विनय शुक्ल, बोदरी के युवा नेता साथी निरीक्षण और चर्चा में शामिल थे।


