बिल्हा तोरवा तारबाहर सिरगिट्टी और चकरभाठा समेत कई थानों की कमान नए अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत कई थानों के प्रभारियों को बदल दिया गया है। इस फेरबदल में थानों के साथ जिला विशेष शाखा, रक्षित केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अजय साहू को जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा, विवेक पाण्डेय को कोतवाली से थाना तोरवा तथा सतीश रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर पदस्थ किया गया है। इसी तरह किशोर केवट को सिविल लाइन से थाना सिरगिट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, तोपसिंह नवरंग को थाना बिल्हा से कोतवाली, रविशंकर तिवारी को तारबाहर से सिविल लाइन तथा वाई.पी. सिंह को सिरगिट्टी से जिला विशेष शाखा भेजा गया है। रजनीश सिंह को थाना तोरवा से रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा, अनिल अग्रवाल को जिला विशेष शाखा से थाना चकरभाठा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भावेश शेण्डे को थाना चकरभाठा से हटाकर समंस-वारंट शाखा, डीएनए कार्यालय एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई महत्वपूर्ण इकाइयों में भी बदली जिम्मेदारी
पुलिस विभाग के इस फेरबदल में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभार में बदलाव किया गया है। साथ ही विशेष शाखा, रक्षित केंद्र और अन्य इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार संभालना होगा।


