रामसेतु सड़क पर युवकों के बीच जमकर मारपीट राहगीरों के सामने मचा हंगामा…! कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] न्यायधानी बिलासपुर में युवकों के बीच विवाद और सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र की रामसेतु सड़क पर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई और दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान युवकों ने एक-दूसरे की पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई है।
विवाद से शुरू हुआ बवाल, सड़क पर बरसने लगे लात-घूंसे:-
जानकारी के मुताबिक, रामसेतु सड़क पर किसी बात को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय लगातार बढ़ता चला गया। देखते ही देखते युवक मारपीट पर उतर आए और सड़क पर ही एक-दूसरे को पीटने लगे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। सार्वजनिक स्थान पर युवकों की इस हरकत ने राह चलते लोगों के बीच भी सवाल खड़े कर दिए।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस की कार्रवाई पर नजर:-
मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में युवक आपस में भिड़ते और एक-दूसरे पर हाथ चलाते नजर आ रहे हैं। सरेराह इस तरह मारपीट की घटना ने शहर की सड़कों पर शांति और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
आखिर किस बात पर भिड़े युवक…?
फिलहाल विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मारपीट में शामिल युवकों की पहचान, घटना में किसी के घायल होने और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में अब निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाती है या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक सड़क पर इस तरह कानून को हाथ में लेने वालों पर कब और कैसे कार्रवाई होगी…?

