क्रिएटिव आईज प्रमोशन्स का “स्पार्क” 2021
राज्य स्तरीय ऑनलाइन सिंगिंग, डांसिंग एवं माॅउलिग प्रतियोगिता
14-जून,2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
स्पार्क 2021
3 साल क बच्चों से लेकर 50 साल की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
सामाजिक संस्था क्रिएटिव आईज प्रमोशन्स द्वारा आयोजित छ.ग. स्तरीय ऑनलाइन सिंगिंग, डांसिंग एवं माॅउलिग प्रतियोगिता ‘‘स्पार्क 2021‘‘ में लगभग 100 प्रतिभागियों को भाग लिया एवं ग्रैण्ड फिनाले में 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
ये रहे विजेता डाॅस जूनियर – प्रणिका जैन, आर्यन कोचेटा (प्रथम)
डाॅस सीनियर – किरण मलगे, नेहा कलवानी (प्रथम)
गायन जूनियर – अनन्त श्रीवास्तव (प्रथम)
गायन सीनियर – वन्दना पाल (प्रथम)
मांडलिंग जूनियर – मिहान नागदेव, नायरा रंगारी (प्रथम)
मांडलिंग सीनियर – डाॅ. लतिका देवांगन (प्रथम)
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिरिक्त है युवा समाजसेवी एवं चेम्बर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष महेश दरयानी, मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी विनोद टेकवानी, कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ. अजय सहाय, जितेन्द्र गोलछा, विशिष्ट अतिथि थांवर गजवानी, सम्पत अग्रवाल, डाॅ. शोभना राणा, प्रतीक यदु, राजू भाई तारवानी, रविन्द्र सिंग, उर्मिला देवी उर्मि, सतनाम सिंग पनाग, नीना युसूफ, आभा मुदलियार, अजय धनवानी ये विशेष सहयोगी महुआ मजूमदार थी।
आयोजक सतीश कटियारा एवं एकता सचदेव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र गिफ्ट एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया जाएगा।



