हरमेंद्र शुक्ला की कार्यदक्षता और कुशल नेतृत्व को देखते हुए दिया गया दायित्व
18-जून,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर के पीडब्ल्यूडी विभाग के विद्युत संभाग ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बनाये गए हरमेंद्र शुक्ला।
पीडब्ल्यूडी विद्युत संभाग ठेकेदार की बैठक में बिलासपुर लोक निर्माण विभाग के समस्त ठेकेदार द्वारा विद्युत ठेकेदार की सर्वसम्मति से श्री शुक्ला की कार्यदक्षता और कुशल नेतृत्व को देखते हुए अध्यक्ष पद पर चयन किया गया है।
जिसमे समस्त विद्युत ठेकेदारों ने श्री शुक्ला को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इस बैठक में संदीप भोसले, शरद शर्मा, गोपाल अग्रवाल, सूर्यकांत जाजोदिया, अभय सिंह, सफदर अली, राजेंद्र शुक्ला, प्रकाश क्षत्री, सईद अख्तर के अलावा समस्त ठेकेदार उपस्थित थे।




