कोरोनाकाल में विगत डेढ वर्ष से दिन रात की ड्यूटी के बाद इस आयोजन से सभी को मिली राहत
20-अगस्त 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर सिम्स चिकित्सालय में कार्यरत नर्सेज द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन होटल एमराल्ड में किया गया आयोजन में सभी ने अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व किया एवं सभी ने अपने-अपने राज्यों की विशेषताओं के बारे में बताया।

सावन के महीने की महत्वता के बारे में जानकारी दी गई कि सावन का महीना बड़ा ही महतवर्ण होता है और भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का बड़ा ही महत्व। इस आयोजन में सिम्स में कार्यरत सभी नर्सों ने हिस्सा लिया इस भव्य आयोजन में अंताक्षरी का आयोजन भी किया गया। आयोजन की अगली कड़ी में विश्व से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी रखी गई और इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता के रूप में गीता पासवान सावन सुंदरी के रूप में चुनी गई।

द्वितीय पुरस्कार संगीता केवट तथा तृतीय पुरस्कार नीलिमा अग्निहोत्री को मिला।

आज के इस कार्यक्रम को सभी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया क्योंकि विगत डेढ़ वर्ष से कोरोना काल के चलते किसी भी प्रकार के आयोजन नहीं हो पा रहे थे और इस आयोजन को हिंदू धर्म के प्रथम त्यौहार के रूप में हर्षोल्लास के सभी ने मनाया मंच का संचालन श्रीमती रुक्मणीधर दीवान, सविता मनहरण तथा राजेश्वरी चंद्राकर द्वारा किया गया। इस आयोजन में सिम्स की समस्त नर्स और बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्तिथ थे।

