करण कंस्ट्रक्शन के तत्वाधान में
मेडिकल कंपलेक्स में विश्वकर्मा जयंती पर होगा भव्य आयोजन
16-सितंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
मेडिकल कंपलेक्स तेलीपारा में करण कंस्ट्रक्शन द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर भव्य आयोजन किया जाएगा करण कंट्रक्शन के संचालक हरिकिशन गंगवानी ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जयंती हर साल में 17 सितंबर को मनाई जाती है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेडिकल कंपलेक्स सलूजा मेडिकल के बगल में मूर्ति की स्थापना कर कोविड-19 के नियमों का पालन कर मनाई जाएगा
इस कार्यक्रम में परसराम सजनानी हरिकिशन गंगवानी सुमित सीहोते बाला राम साहू रवि साहू सल्लू साहू मनीष सजनानी कैलाश आडवाणी रमेश वर्मा मलेरिया विभाग संजय यादव हाई कोर्ट दुर्गा साहू लक्ष्मी साहू सरोजिनी साहू आदित्य आदि भी उपस्थित रहेंगे।

