अपने निवास छुरिया में की आत्महत्या कारण अज्ञात क्षेत्र में शोक की लहर
19-सितंबर 2021
राजनांदगांव-{जनहित न्यूज़}
राजनांदगांव। छुरिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया आज अपने छुरिया निवास में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया निवासी राजिंदर पाल सिंह भाटिया अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
आत्महत्या का कारण अभी सामने नही आ पाया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे श्री भाटिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में माने जाते हैं वह भाजपा शासन के समय कई बड़े पदों पर रह चुके हैं श्री भाटिया भाजपा शासन में परिवहन मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री भाटिया के इस कदम से भाजपा में शोक की लहर है।



