मौत का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस
10-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर के शहरी इलाकों के साथ साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी अपराधों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है आये दिन हत्या और लूट के मामले सामने आ रहे है ऐसे में बढ़ते अपराध और लगाम लगाने में पुलिस नाकाम सी नजर आ रही है
हत्या संबंधी मामलों में भी ग्रामीण इलाकों में बढ़ोतरी हुई है। बिलासपुर के सीपत थाना अंतर्गत पौड़ी ग्राम पंचायत की खार में अर्ध नग्न युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
युवक की लाश खून से लथपथ मिली है। लाश मिलने की सूचना जैसे ही इलाके में फैली पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही तत्काल सीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।घटना देर रात की बताई जा रही है।मृतक युवक की पहचान दिनेश धीवर के रूप में की गई है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉवड की टीम भी मौजूद है।घटना का कारण अभी भी अज्ञात है।


