माँ दुर्गा विसर्जन में दो समितियों के युवकों में जमकर हुआ विवाद…
घायल युवक गम्भीर हालत में सिम्स में भर्ती
17-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
शांतिप्रिय न्यायधानी का दिन ब दिन बिगड़ रहा माहौल एक बार फिर दो गुटों में हुई चाकूबाजी
माता दुर्गा के विसर्जन के दौरान दो दुर्गा समितियों के युवकों का आपस मे जमकर हुआ विवाद मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरी समिति के युवक के पेट मे चाकू घोंप दिया जिससे वहा हड़कंप मच गया घायल युवक को आनन-फानन इलाज हेतु सिम्स पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि घटना शनिवार की देर रात विसर्जन के दौरान दुर्गा द प्रतिमा विसर्जन करने दो समितियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा में दो गुटों में चाकूबाजी की घटना सामने आई है।
इसमें दो गुट आपस में भिड़ गए मिली जानकारी के अनुसार घासीदास मोहल्ले के दुर्गा उत्सव समिति व इंदु चौक की तरफ से आ रही दूसरी समिति के युवकों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया जो इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू निकाल देवा पटेल के पेट में घोंप दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया आनन-फानन में घायल युवक देवा पटेल को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज जारी है इस घटना से गुस्साए युवकों का हुजूम सिविल थाना पहुंचा और जमकर हंगामा मचाया।




