278 लीटर महुवा शराब एवं 12680 किलोग्राम महुवा लहान जब्त
23-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश पर बिलासपुर जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही में 14 , 21 एवं 23 अक्टूबर 2021 को ज़िला बिलासपुर के ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी ,लमकेना थाना कोटा एवं ग्राम नगाराडीह थाना चकरभाठा मे 22 प्रकरणों में भी 278 लीटर महुवा शराब एवं 12680 किलोग्राम महुवा लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क ), (च) 34 (2) 59 (क) के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी एस.के. द्विवेदी, रवीन्द्र पाण्डेय, आशीष सिंह, उपनिरीक्षकों में आनंद वर्मा, मुकेश पाण्डेय,रमेश दुबे, सुश्री जया मेहर एवं स्टाफ़ में तुलेश्वर राठौर,मूलचंद कौशिक,राजेश पांडे,शुभम रजक ,राजेश्वर निषाद, संजय गुप्ता ,घनश्याम राठौर ,नवनीत, राजकुमार कुर्रे, देवदत्त जायसवाल,नेतराम, अनवर, इत्यादि सम्मिलित रहे !



