बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन
10 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में कवर्धा में हुए ध्वज अपमान मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मो अकबर का पुतला दहन किया गया। नेहरू चौक में पुतला दहन व जोरदार प्रदर्शन किया गया।
ज्ञात हो कि कवर्धा में ध्वज विवाद के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नही ले रहा एक तरफ भाजपा तुष्टीकरण की राजनीत का आरोप सत्तादल पर लगा रही है वही दूसरी तरफ विश्वहिंदू परिषद के साथ बजरंग दल भी मैदान में उतर गया है।
सभी संगठनों ने भूपेश सरकार के मंत्री अकबर खान पर सीधा आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
डॉ ललित मखीजा ने कहा कि
कांग्रेस सरकार द्वारा स्थानीय विधायक मो अकबर को खुश करने तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है।
उस घटना के दौरान केवल हिंदू पक्ष पर सख्त कार्यवाही की गई और अभी भी एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए हिंदू समाज के लोगों को प्रताडित किया जा रहा है जो कि बेहद निंदनीय कृत्य है।
वही ब्रजेन्द्र शुक्ला ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए सिर्फ हिन्दू समुदाय के लोगो पर कार्यवाही करने की घोर निंदा करते हुए कहा कि किसी एक समुदाय पर मेहरबान और दूसरे समाज पर इस तरह की कार्यवाही करना अशोभनीय है जिसका हम खुल कर विरोध करते है।
और भाजपा नेता रोहित मिश्रा ने भूपेश सरकार के मंत्री मो अकबर खान के लिए चुनौती भरे शायराना अंदाज में कहा कि
काल की ज्वाला है हम विष के महासागर भूचाल के हम वेग प्रारब्ध के चक्कर
जब तक हिर्दय में शांति है तब तक मलय है हम और अगर भर जाए क्रोध में तो फिर प्रलय है हम…
और भूपेश सरकार पर सभी दलों ने आरोप लगाते हुए कहा कि
भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया गया है। कई भाजपा नेता अब भी जेल में है, तो वही पीड़ित दुर्गेश देवांगन और कई अन्य लोगों के खिलाफ भी फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा स्थानीय विधायक मो अकबर को खुश करने तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। मो अकबर अपने काफिले के साथ स्थानीय लोगों में भय उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए इस तरह की कार्यवाही के विरोध में आज नेहरू चौक में विश्वहिंदू परिषद व बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने
नेहरू चौक में पुतला दहन व जोरदार प्रदर्शन किया गया।
दयालबंद में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री मो अकबर का पुतला दहन किया गया।
वही इसी तारतम्य में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री वार्ड के सहयोजक योगेश बोले के नेतृत्व में
दयालबंद में भी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री मो अकबर का पुतला दहन किया
जिसमे मुख्य रूप से आनंद तिवारी,ओमकार नाथ बोले,विनोद कुमार,जय अवसरिया,मनोज राही,ब्रजेश सोनी,नवनीत गौरख, निक्कू सलूजा,प्रशांत घोरे, दिनेश,उत्कृष् मिश्रा,कृष्णा कश्यप,सोनू इंगोले सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।





