चोरी की 6 मोटरसाइकिल सहित खरीददार भी पकड़ाया
17 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
थाना सिविल लाईन से मिली जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 16.11.2021 को जरिए मुखबिर सूचना मिला की इंद्रपुरी तिफरा निवासी विकास यादव उर्फ गोलू काफी समय से अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर बदलकर लोगों को बिक्री कर रहा है तथा कुछ मोटरसाइकिल को ऑब्जेक्ट कब्जे में रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्रीमती मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा तत्काल टीम गठित कर चोरी के आरोपी विकास यादव एवं खरीदार के धरपकड़ हेतु टीम रवाना किया गया थाना सिविल लाइन टीम द्वारा मुखबिर के बताए पते पर जाकर घेराबंदी कर विकास यादव उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया जो अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी करना तथा मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर लोगों को बिक्री करना बताया
आरोपी विकास यादव द्वारा अज्ञेय नगर बिलासपुर से एक मोटर सायकल पैशन प्रो कमांक सीजी 10 वाय 3167 काले का नकली चाबी से खोलकर चोरी कर नंबर बदल कर दूसरा सीजी 10 ए बी 1121 लगाकर चलाना तथा रक्षा बंधन के समय सीएमडी चौक काशी चेम्बर के पास से एक मोटर सायकल काला बैगनी एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 वी 2312 को चोरी करना और रक्षा बंधन के एक दो दिन बाद दीनदयाल गार्डन के पास से मोटर सायकल स्प्लेडर काला रंग कमांक सीजी 10 ई सी 6883 को चोरी करना , उसके बाद व्यापार विहार शराब दुकान के पास से मोटर सायकल पैशन प्रो काला रंग क्रमांक सीजी 10 ए ई 1020 को चोरी करना बताया ,चोरी किये हुए एचएफ डिलक्स, स्प्लेडर एवं एक पैशन प्रो को अपने घर में छुपाकर रखना एवं इसी वर्ष 2021 में ही व्यापार विहार पुराना रिनार्ल्ड आफिस के पास से पैशन प्रो कमांक सीजी 10 एन ए 2722 को चोरी करना एवं पैशन एक्स प्रो नीला रंग जिसका क्रमांक सीजी 11 ए सी 0247 को बिल्हा से चोरी करना जो चोरी किये हुए पैशन प्रो मोटर सायकल एवं पैशन एक्स प्रो दोनो मोटर सायकल को राजेश गोस्वामी पिता प्रहलाद गोस्वामी उम्र 32 वर्ष साकिन रामपुरा थाना नादघाट के पास बिक्री करना बताया आरोपी की निशानदेही पर राजेश गोस्वामी से उक्त दोनों मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया है तथा विकास कुमार यादव उर्फ गोलू से चोरी गए 4 नग मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :- 1) विकाश यादव उर्फ गोलू पिता नरेश यादव उम्र 33 वर्ष निवासी इंद्रपुरी तिफरा वार्ड नंबर 08 जैत खाम्भ के आगे थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 ।
(2) राजेश गोस्वामी पिता प्रहलाद गिरी गोस्वामी 32 वर्ष निवासी रमपुरा नादघाट जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़
जप्त मसरूका :-6 नग मोटर सायकल = कीमती लगभग 03 लाख रुपए



