22 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} हिर्री थाना से मिली जानकारी अनुसार मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21 नवंबर के रात्रि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी भोलाराम द्वारा इसकी 07 साल की नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण किया है जिसका प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर का पाया गया लिखित आवेदन पेश करने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा एवं अनुविभागीय अधिकारी चकरभाठा शुश्री गरीमा द्विवेदी को अवगत कराया गया एवं दिये गये निर्देश पर टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश कर आरोपी को उनके गांव जाकर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
अप० क० 207/2021
जिला बिलासपुर छ.ग. धारा-376 (क), 376 (ख) भादवि. 4 पा.ए.
आरोपी:- भोला राम निषाद पिता स्व. पुन्नु राम निषाद उम्र 22 वर्ष ग्राम मोहदा थाना हिरी जिला बिलासपुर छ.ग

