हिर्री क्षेत्र की घटना चालक गिरफ्तार
23 नवंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर के
हिर्री थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा है जिसमे मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण के दौरान पानी टैंकर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक मजदूर युवती को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे युवती की मौके पर मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दबेना डीपरापारा निवासी मेघु लाल गोंड की बेटी 20वर्षीय दुर्गेश्वरी गोंड सड़क निर्माण कार्य मे मजदूरी करती है, जो अन्य मजदूरों के साथ काम मे आई हुई थी, इसी दौरान वाहन पानी टेंकर क्रमांक CG10C 9468 के चालक ने लापरवाही पूर्वज वाहन को पीछे करते हुए युवती को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही युवती की पहिये के नीचे आने की वजह से मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट पर वाहन पानी टेंकर क्रमांक CG10C 9468 के चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


