जादुई चमत्कार पुलिस के सामने ही लड़की को बांटा दो टुकड़ो में!
1 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर। जादूगरी के फन से लोगो को रोमांचित कर देने वाले जादू जगत के बेताज बादशाह सिकंदर के न्यायधानी बिलासपुर आने के बाद से शहर में जादुई लहर हर कोई महसूस कर रहा है और लोग लोग जादुई आकर्षण के सम्मोहन से वशीभूत हो शिव टॉकीज पहुंच कर इंद्रजाल शो का खूब आनंद ले रहे हैं।
सोमवार के शो में भारी-भीड़ और पुलिस के सामने ही उसने एक लड़की को दो टुकड़ो मे और काट डाला और सभी तमाशा देखते रहे।हां ये बिल्कुल सही खबर है, पर है जादुई। दरअसल ये हैरान कर देने वाली बात शिव टाकीज की है जहां इन दिनो विश्व विख्यात जादूगर सिकन्दर का विश्व प्रसिद्ध इंद्रजाल शो चल रहा है।
जादू शो मे रहस्य रोमांच और हास्य के करतब दिखाते जादूगर सिकन्दर ने जब थ्रिलर करतब शुरु किए तो दर्शक हैरान रह गये। जादूगर ने एक लड़की को सबके सामने मंच पर बुलाकर लेजर नाइफ से दो टुकड़ो में काट डाला। पल भर के लिये हाल में सन्नाटा छा गया। हैरान करने वाली बात ये थी कि किसी ने विरोध तक नही किया और हॉल में शो देख रहे कुछ पुलिस वाले भी मूक दर्शक बने रहे।
इतना ही नहीं इसके थोड़ी ही देर बाद फिर से जादूगर ने एक लडकी को फिर से बॉक्स में बंद कर तलवार आर पार करने का हैरतंगेज कारनामा भी दिखाया जिसे सब चुपचाप देखते रहे। बहुतो को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह सच है या कोई थ्रीलर सपना था पर जब जादूगर ने दोनों को फिर से सकुशल दिखाया तो हॉल तालियों की गडगडाहट से गूॅज उठा।
सुपर स्टार जादूगर सिकन्दर का शो शहर में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बना हुआ है और लोग सपरिवार जादू की रहस्मयी करतबो का खूब आनंद ले रहे हैं। शो में महिला दर्शकों भी अच्छी संख्या देखी जा रही है और हर जादुई प्रदर्शन के बाद शिव टॉकीज तालियों की गड़गड़ाहट और हंसी के ठहाको से गूंजने लगता है।
शो के पी आर ओ मदन भारती और प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि शो में दम हो तो आज के मोबाइल युग में भी दर्शकों को प्रेक्षागृह तक खींचा जा सकता है और युवा सुपर स्टार सिकंदर के इंटरनेशनल स्टाइल मैजिक शो ने इसे कर दिखाया है। उन्होंने बताया की यहां दोपहर 1बजे और शाम 6 बजे से शो शुरू होता है।
एडवांस टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शिव टॉकीज के काउंटर से शुरू हो जाता है और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शो अब आखिरी सप्ताह में प्रवेश कर गया है।







