आयोजन से अर्जित फण्ड को चाइल्ड एजुकेशन के लिए किया जाएगा निवेश
5 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज रविवार को रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्राउन के जरिये मिनी मैराथन का आयोजन किया।
इस आयोजन में से अर्जित फण्ड को चाइल्ड एजुकेशन के लिए निवेश किया जायेगा. बहुत से लोगों ने इस पुनीत कार्य मे योगदान दिया है.. हमार बिलासपुर,एस फन, बिलासपुर सराफा एसोसिएशन, एन आर बिल्डर, पिंड बलुची, स्काई ग्रीन, हरदीप साइकिल,एस एम सि मसाला, महामाया इंडस्ट्री, जे के ग्रुप, आहूजा मोबाइल,खाना खजाना, ए एस इंफ्रास्ट्रक्चर, ओजस, रिचर्ड डान्स,हरे माधव ग्राफ़िक, श्रीं कृष्णा हॉस्पिटल इन सबका इसमें सहयोग रह।
यह मैराथन सीएमडी कॉलेज से शुरू हो कर पुलिस ग्राउंड चौक से वापस सीएमडी कॉलेज तक ये रेस हुई. इसमें 0 से लेकर हर उम्र के 300 लोग भाग लिए हैं. मेराथन मे सभी ग्रुप को विधायक शैलेश पांडे जी द्वारा हरी झंडी दिखा के शुरुआत की.. ओजस के ज़ुम्बा सेशन से दिन की शुरुआत हुई ताकि लोगों मे जोश व उत्शाह जगे….मनुराज ने एंकरिंग की..इसमें 6 ग्रुप से प्रतियोगिता हुआ।
इसमें त्रिशिर भागनानी, काव्या कुकरेजा, कनिका,सुनीता पाटले, सुनील कुमार(ट्रांस जेंडर), प्रीति वर्मा, मनीष कुमार, अशोक कुमार, आकाश कुमार, रेखा भागनानी, महेंद्र जैन, आर.एन गोपाल, विनोद जीवानी विजेता रहें.कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे बिलासपुर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप जी सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन इलेक्ट असिस्टेंट गवर्नर संजय दुबे, बिलासपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र गवई जी पीडीजी एसपी चतुर्वेदी, सिटी कोऑर्डिनेटर चंचल सलूजा जी मौजूद रह कर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किय।
क्लब की प्रेसिडेंट पिंकी मनीष अग्रवाल ने कहा यह कार्यक्रम की सफलता का श्रेय इवेंट चेयरपर्सन पायल लाठ, को-चेयरपर्सन सेक्रेटरी एकता विरवानी विनती अग्रवाल नीरू बिष्ट, ,श्रद्धा खांडुजा, भारती मोदी, मोनिका अग्रवाल, खुशबू बुधिया दिव्या कांट्रेक्टर, सुधा शर्मा, दीपा अग्रवाल, सुचिता, अम्रीती अग्रवाल, संजना केजरीवाल, प्रिया शर्मा, अंकिता सन्नड़ को जाता है।





