प्रेस क्लब ने जादूगर सिकन्दर का किया सम्मान.. जादूगर सिकंदर ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया
06 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर मे विगत एक माह से
अपने हैरतअंगेज और और अद्भुत करतबो से न्यायधानी के लोगो को आनंदित कर रहे युवा सुपर स्टार जादूगर सिकंदर का आज प्रेस क्लब बिलासपुर द्वारा भव्य सम्मान किया गया।
जादूगर सिकंदर के जनसंदेश भरे रोचक रोमांचक शो के दौरान आज बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई व पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, सह सचिव भूपेश ओझा ने शॉल ओढ़ा कर और मोमेंटो देकर जादूगर सिकंदर को सम्मानित किया। वहीं जादूगर सिकंदर ने भी मीडिया के द्वारा मिले मान सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्लब के पदाधिकारियों का पुष्पहार और पुष्प गुच्छ से स्वागत सम्मान किया।
अपने संबोधन मे क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने जादूगर सिकंदर की प्रशंशा करते हुए कहा कि आप शहर के कला प्रेमियों को एक माह से स्वस्थ मनोरजन प्रदान करने के साथ साथ कोविड टीकाकरण,नशा मुक्ति आदि के लिए भी प्रेरित करते आए है, जिसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं और आप प्रति वर्ष हमारे शहर में आते रहिए,क्लब द्वारा भरपूर सहयोग का हम आश्वाशन हैं,आप ने बहुत कम उम्र में ही इतनी सफलता शोहरत हासिल कर ली है और समय के साथ उसमे और भी नवीन उपलब्धियां जोड़ते रहे।
इस कला के जरिए समाज में जागृति फैलाते रहे यही कामना है। जादूगर सिकंदर ने भी शहर की मीडिया, पुलिस, प्रशासन और कला प्रेमी दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर कलाकारो को मान सम्मान सहयोग देने में बिलासपुर का नाम सबसे ऊपर आता है।
मै यहां के लोगो के मधुर व्यवहार का खुद प्रशंसक बन गया हूं। 7 दिसंबर को यहां आखिरी शो करना मजबूरी है, क्योंकि हॉल एक फिल्म के प्रदर्शन के लिए पहले से बुक हो चुका है।





