नगर विधायक के प्रयासों पर लगी मुहर…अंततः हुक्का बारों पर लगा प्रतिबंध !
विधायक शैलेश पांडेय ने मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल का जताया आभार
17 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल का विधायक पांडेय ने जताया आभार
नशे की गिरफ्त से अब युवा और बच्चों को मिलेगी निजात। सरकार के तीन साल की सत्ता में अब सबसे बड़ा निर्णय लिया गया कि हुक्का बार चलाने वाले को तीन साल की सजा का प्रावधान अंततः विधानसभा के शीतकाल सत्र में महत्वपूर्ण विषय पर एक मजबूत क़ानून बनाने पर सहमति बनी जिसमे सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादन विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय वितरण का विनियम) संशोधन पारित हो गया। जिसके बाद अब हुक्का बार खोलना और चलाना दोनों अपराध की श्रेणी मे आएगा राज्य के युवा वर्ग को नशे की इस लत से दूर करने भले ही सरकार ने विधानसभा में विधेयक लाकर किया हो मगर हुक्का बार मैं ताला लगाने में ताला लगवाने का पूरा श्रेय नगर विधायक शैलेश पांडे को जाता है। ज्ञात हो कि विधायक पांडे ने पहले ही हुक्का बार बंद कराने की मुहिम छेड़ी थी और इसे लेकर विधायक ने सड़क से लेकर विधानसभा तक अपनी बात रखी थी गौरतलब है कि शैलेश पांडे ने विधानसभा में राज्य के मुखिया गृहमंत्री स्वास्थ्य मंत्री सहित सदन में मौजूद उन सभी का ध्यानाकर्षण कराया था कि हुक्का बार के संचालन से किस तरह प्रदेश का युवा वर्ग नशे की ओर बढ़ रहा है। विधायक पांडे की पहल के बाद प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी शहरों में संचालित हुक्का बार पार्लर पर रेड और कार्रवाई करवाने का दौर शुरू कर दिया जिसके फलस्वरूप अब बिलासपुर तो क्या प्रदेश के किसी भी शहर के किसी भी कोने कोने में हुक्का बार पार्लर का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है इधर शीतकालीन सत्र में विधायक पांडे के प्रस्ताव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया और महत्वपूर्ण सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादन विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय वितरण का विनियम) संशोधन पारित हो गया। जिसके बाद अब हुक्का बार खोलना और चलाना दोनों अपराध होगा। इस विधेयक के पास होने से सबसे खास बात यह है कि अब प्रदेश में हुक्का बार का संचालन करने वाले को 3 वर्ष की सजा होगी और जुर्माना तक लगाया जाएगा युवा नस्ल को नशे की लत से दूर करने में नगर विधायक शैलेश पांडे का राजनीतिक नेतृत्व काफी सराहनीय है।
हुक्का बार पार्लर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विधायक पांडे ने जो मुद्दा उठाया उस पर हुई पहल का एक असर देखने को मिला बिलासपुर शहर के करीब 27 हुक्का बार पार्लरओ में पुलिस ने धमक भी और कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को बंद कराया इसी तरह प्रदेश के सभी शहरों में भी पुलिस ने हुक्का बार पार्लरओ पर कार्यवाही की, लेकिन इसके बाद भी आबकारी विभाग हुक्का बार पर कार्यवाही करने से अछूता रहा विधायक पांडे के आगाज के बाद करीब करीब सभी हुक्का बार पार्लर जो फूड लाइसेंस के नाम से चल रहे थे सभी को बंद करा दिया गया।
विधायक पांडे के हुक्का बार के खिलाफ छेड़ी गई । वही आब नए नियम में आबकारी विभाग को कार्रवाई करने का अधिकार मिला है बहराल अभी कुछ बता पाना संभव नही होगा की आबकारी विभाग किस ईमानदारी पर आधारित कार्यवाही करता है और इस जहर रूपी नशे की गिरफ्त से युवाओ को निजात दिलाने में कितनी अहम भूमिका निभाता है।


