रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर पायल लाठ और सिटी कोऑर्डिनेटर चंचल सलूजा का हुआ सम्मान
20 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना मानव सेवा को चरितार्थ करने वाले लोगों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित करने का काम शांता फाउंडेशन द्वारा किया गया .. बिलासपुर में कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने वाले और कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य समेत सभी चीजों के लिए आगे बढ़कर मदद करने वाले रोटरी क्लब बिलासपुर की असिस्टेंट गवर्नर पायल लाठ और सिटी कोऑर्डिनेटर चंचल सलूजा को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।
शांता फाउंडेशन की ओर से बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में कोरोना वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर बी आर नंदा अस्पताल अधीक्षक मानसिक प्रिंस भाटिया चेयरमैन फाउंडेशन क्रिकेट समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप डॉ शिल्पी कौशिक मौजूद रहेंगे। फाउंडेशन द्वारा उन लोगों को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है जिन्होंने कोरोना महामारी से अपनी जान की परवाह किए बगैर मानव सेवा को चरितार्थ कर हर वर्ग समुदाय के लोगों की मदद की.. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब स्थिति भयावह हो गई तब भी इनके द्वारा लगातार लोगों की सेवा की जा रही थी ऑक्सीजन की कमी के समय ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने में पायल और चंचल हमेशा आगे रहे आज भी ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टॉक रखा गया है
ताकि जरूरत पड़ने पर उसे जरूरतमंद को प्रदान किया जा सके यही नहीं कोरोना काल के पहले दौर में भी भूखों को भोजन कराने से लेकर, मार्क्स और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने तक का काम इन्होंने दिन रात एक कर के किया था जिसके बाद अब लगातार इन्हें कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया जा रहा है..



