23 दिसंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
22 दिसंबर को पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत युवा विंग द्वारा आयोजित किए जा रहे सिंधी प्रीमियर लीग का चौथा दिन शहर की प्रमुख हस्तियों एवं मुख्य अतिथियों की उपस्थिति से शोभनीय रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बिलासपुर शहर की एसपी पारुल माथुर , अध्यक्षता डिप्टी आबकारी कमिश्नर श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पूजा विधानी, डॉ रिया मखीजा, डॉ प्रतिभा मखीजा, डॉक्टर ओम मखीजा तोरवा थाना टीआई सुखनंदन पटेल, हवाई सेवा संघर्ष समिति से सुदीप श्रीवास्तव , कमल सिंह ठाकुर, सिंधी सेंटर पंचायत के अध्यक्ष पीएन बजाज एवं सिंधी सेंट्रल युवा विंग के अध्यक्ष अभिषेक विधानी तथा मंच का संचालन कर रहे सचिव नीरज जग्यासी ने आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया।
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं महिला विंग के सभी सम्मानीय पदाधिकारियों सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख थे विनीता भावनानी गरिमा साहनी ट्विंकल आडवाणी प्रकाश ग्वालानी विनोद मेघानी उमेश भावनानी दुलाराम विधानी पूरनलाल सिदारा कमल बजाज दयानंद तीर्थनी शंकर मनचंदा दिलीप दया लानी कमल कलवानी मुकेश विधानी विनोद जीवनानी संतोष बुधवानी मनोज ऊबरानी अविजीत अहूजा धीरज रोहरा विजय छुगानी बंटी पमनानी अमित जादवानी रवि प्रीत वाणी नितेश रामानी जितेंद्र वाधवानी हेमंत जीवनानी विक्की कोटवानी दीपक ग्वालानी विजय मोटवानी विकास कुकरेजा अमित निभानी अमित जेसवानी अमित जादवानी अनिल एल वाधवानी अजय भीम नानी विशाल पमनानी बंटी पमनानी मनीष जीवनानी विकास खटवानी एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
आज चौथे दिन कुल 2 मैच खेले गए
पहला मैच था एसएनसीसी चकरभाटा एवं राइजिंग स्टार इलेवन के मध्य।
जिसमें एसएनसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया एवं अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से 10 ओवरों के पश्चात 180 रन बनाए
जिसमें दो बल्लेबाज अविनाश एवं गोविंद ने अर्धशतकीय पारी खेली
दूसरा मैच बिलासपुर रॉयल एवं बिलासपुर नाइट राइडर के मध्य खेला जाएगा



