महिला सदस्य सभापति ने अधिकारी पर जातिगत गाली- गलौच का लगाया आरोप
23 दिसंबर 2021
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
जिला पंचायत मुँगेली मे उस वक्त हुआ बवाल जब जिला पंचायत के सी.इ.ओ. रोहित ब्यास को जिला पंचायत सदस्य एवं सभा पति लैला ननकू भिखारी के द्वारा चप्पल लेकर मारने के लिए दौड़ाने की बात खबर चली
लैला ननकू भिखारी के द्वारा बताया गया कि अन्य 11 जिला पंचायत के सदस्यों की 14 वे वित्त एवं अन्य योजनाओं की राशि दे दी गई है मेरे क्षेत्र की राशि अभी तक जारी नहीं किया गया है इस बात को लेकर मै बहुत समय से निवेदन करती आ रही हूं और इस सम्बंध में जिले के कलेक्टर महोदय को भी अवगत कराया जा चुकी है परंतु मेरे निवेदन पर कोइ उचित पहल नहीं किया गया तो आज फिर से सी.इ.ओ. सर से निवेदन करने गई थी परंतु जिला पंचायत मुँगेली के सी.इ.ओ रोहित ब्यास के द्वारा मेरे साथ अभद्रतापूर्ण बात की और जाति सूचक प्रतिबंधित शब्दों का प्रयोग किया गया जिसे मै समाजिक रूप से आहत हुई किसी की अधिकार नहीं होता है कि जाति सूचक गालियां देने की मेरे द्वारा मुँगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस बात की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अनुसूचित जाति थाना प्रभारी को शिकायत दिया गया है इस जाति सूचक प्रतिबंधित शब्दों की प्रयोग करना गैरकानूनी है इस पर एफआईआर दर्ज किया जाने की मांग करती हूं इस बात से हमारे समाज को गहरा ठेस पहुंची है।
इसी बीच जिला पंचायत मुँगेली के उपाध्यक्ष संजीत बैनर्जी के द्वारा बताया गया है यह बात सही है इनके क्षेत्र की जो राशि है उन्हें जारी नहीं किया गया है इस बात की जानकारी कलेक्टर साहब को अवगत कराया जा चुका है इस घटना की जानकारी फोन पर मिले हैं मै घटना के बाद आया हूँ परन्तु जाति सूचक प्रतिबंधित शब्दों का इस्तेमाल करना उचित नहीं है इस बात से हम और हमारे समाज आहत हुई है इस पर कार्यवाही हो। पुलिस अधीक्षक डी.आर.आंचला के द्वारा बताया गया शिकायत पत्र मिला है हम जांच कर उचित कार्यवाही करेंगे।
समाज के एवं जनप्रतिनिधि गण सरपंच समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं सभी के द्वारा अनुसूचित जाति थाना में तत्काल प्रभाव में लेकर कार्रवाई कराने की मांग की जा रही है


