10 जनवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
मस्तूरी तहसील के ग्राम परसदा के पास अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करते हुए वाहन जब्त कर उसे थाने में अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।
तहसीलदार मस्तूरी द्वारा आज ग्राम परसदा के पास वाहन क्रमांक सीजी-10 र्। 8170 में 50 कट्टी धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। चालक द्वारा उक्त धान परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण धान व गाड़ी को जब्त कर थाना मस्तूरी में रखा गया है। तहसीलदार द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

