8 लाख का पान मसाला और गुटखा लदा था पुलिस ने किया बरामद आरोपियों के तलाश जारी
24 जनवरी 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर में पुलिस ने गुटखा और पान मसाला लूटकांड में पहली सफलता हासिल की है. पुलिस ने उस ट्रक को बरामद कर लिया है. जिसे चोरों ने निशाना बनाया था. बताया जा रहा है कि इस ट्रक में कुल 8 लाख रुपये का पान मसाला और गुटखा लदा था। बिलासपुर पुलिस ने तोरवा इलाके में गुटखा और पान मसाला लूट कांड में सफलता हासिल की है. जिस ट्रक को चोरों ने निशाना बनाया था. उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है, भनेसर गांव से ट्रक बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में गुटखा और पान मसाला भरा था. यह कोरबा की ओर जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक इसमें करीब 8 लाख का माल लदा हुआ था. इस दौरान रास्ते में ट्रक को लूट लिया गया. अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है.पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और जांच जारी है. अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।

