पंखीड़ा 2026 में सितारों का जलवा 12-13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन में गरबा संगीत और मनोरंजन का होगा महासंगम…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] न्यायधानी बिलासपुर में गरबा और डांडिया का रंग इस बार और भी चटख होने वाला है। पंखीड़ा 2026 ने अपने मेगा आर्टिस्ट रिवील के साथ शहर के गरबा प्रेमियों में उत्साह की नई लहर दौड़ा दी है। रविवार को रॉयल कोच रेस्टोरेंट, उसलापुर में आयोजित मेगा आर्टिस्ट रिवील कार्यक्रम में आयोजन के प्रमुख कलाकारों के नामों से पर्दा उठा। प्रजाराज्यम् द्वारा आयोजित पंखीड़ा सीजन-4 में अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री सोनल चौहान अपनी खास मौजूदगी से आयोजन का आकर्षण बढ़ाएंगे।
12 और 13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, रायपुर रोड, बिलासपुर में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में गरबा, डांडिया, लाइव म्यूजिक, नृत्य और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस का रंग एक साथ देखने को मिलेगा। आयोजकों ने इस बार पंखीड़ा को पहले से अधिक भव्य स्वरूप देने की तैयारी की है।

अभिनेता रवि किशन हिंदी फिल्म स्टार
मेगा आर्टिस्ट रिवील कार्यक्रम में प्रजाराज्यम् के संस्थापक आकाश सिंह ने पंखीड़ा 2026 के कलाकारों की घोषणा की। अभिनेता रवि किशन की मौजूदगी आयोजन में देसी अंदाज और क्षेत्रीय रंग का तड़का लगाएगी, वहीं सोनल चौहान की ग्लैमरस मौजूदगी गरबा मंच की चमक बढ़ाएगी।
रवि किशन का देसी अंदाज, सोनल चौहान की ग्लैमरस मौजूदगी-:
भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवि किशन अपनी दमदार मंचीय मौजूदगी और देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पंखीड़ा के मंच पर उनकी मौजूदगी गरबा की रंगीन शाम में एक अलग ऊर्जा जोड़ने वाली होगी। दूसरी ओर सोनल चौहान की मौजूदगी आयोजन के ग्लैमर और मनोरंजन पक्ष को नया आयाम देगी।
गरबा की पारंपरिक थाप के बीच जब फिल्मी सितारों का रंग घुलेगा, तो पंखीड़ा की दोनों शामें बिलासपुर के गरबा प्रेमियों के लिए खास अनुभव बन सकती हैं।
तीन पीढ़ियां, एक आंगन और डांडिया की एक ही ताल-:
पंखीड़ा की खास पहचान सिर्फ बड़े कलाकार और भव्य आयोजन नहीं, बल्कि इसका पारिवारिक माहौल भी है। यहां उम्र की सीमाएं जैसे थम जाती हैं और बच्चे, युवा तथा बुजुर्ग एक ही आंगन में डांडिया की ताल पर साथ थिरकते नजर आते हैं।
बच्चों की चंचलता, युवाओं का जोश और बुजुर्गों का उत्साह इन तीनों का संगम पंखीड़ा को महज गरबा आयोजन से आगे ले जाकर परिवार, संस्कृति और सामूहिक उल्लास का उत्सव बनाता है। इस वर्ष भी इसी परंपरा को कायम रखने की तैयारी है।
गरबा के मंच पर दिखेगा सांस्कृतिक विविधता का रंग-:

वर्तमान मिर्जापुर फिल्म की चर्चित हिरोइन
पंखीड़ा 2026 की खासियत इस बार सिर्फ स्टार पावर तक सीमित नहीं है। गरबा की पारंपरिक गुजराती लोकधुनों के बीच रवि किशन का देसी अंदाज और सोनल चौहान की मौजूदगी आयोजन में सांस्कृतिक विविधता और मनोरंजन का नया रंग जोड़ने वाली है।
आयोजकों की कोशिश पंखीड़ा को सेंट्रल इंडिया के प्रमुख गरबा आयोजनों में शामिल करने की दिशा में आगे ले जाने की है। भव्य सेटअप, लाइव संगीत, डांस और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस के साथ इस बार आयोजन को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं।
दो रात, एक मंच और सितारों का संगम
12 और 13 अक्टूबर की शाम बिलासपुर में डांडिया और गरबा के नाम रहेगी। महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स में सजने वाला पंखीड़ा 2026 का मंच गरबा प्रेमियों को संगीत, नृत्य, मनोरंजन और सितारों की मौजूदगी का संगम देगा।
मेगा कलाकारों के नाम सामने आने के बाद आयोजन को लेकर शहर के युवाओं और गरबा प्रेमियों में खास उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब नजर 12 अक्टूबर की उस शाम पर है, जब डांडिया की थाप के साथ पंखीड़ा के मंच पर रवि किशन का देसी रंग और सोनल चौहान का ग्लैमर एक साथ नजर आएगा।

