घूम-घूमकर करते थे कार चोरी असफल होने पर कार में तोड़फोड़ कर हो जाते थे फुर्र!
26 जनवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पुलिस ने शहर के एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो अलग-अलग कालोनियों में घूम-घूमकर कार चोरी करते थे। चोरी करने में असफल होने पर कार में तोड़फोड़ कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने दो नाबालिग सहित गिरोह के पांच लोगों को धर-दबोचा।
क्रांति नगर निवासी प्रार्थी गिरिराज गुप्ता ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 जनवरी की रात्रि करीबन 3 बजे प्रार्थी अपने घर में सो रहा था तभी बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर प्रार्थी बाहर निकला तो देखा कि कुछ लड़के कार से उतरकर प्रार्थी की कार में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहे है। प्रार्थी के द्वारा आवाज करने पर सभी आरोपी कार में बैठ कर भाग गए। सुबह प्रार्थी के द्वारा आस पास पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों के द्वारा अलग अलग कॉलोनी में घूमकर दो कार चोरी करने का प्रयास कर चुके है। लेकिन असफल होने पर 10-15 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर भाग गए। सूचना थाना तारबाहर में दी गई जिस पर थाना तारबाहर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले की वरिष्ठ पुलिस को दी गई। अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।

जिसके परिपालन में थाना तारबाहर से प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। प्रार्थी के बताए अनुसार सभी संभावित जगहों के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। प्रार्थी के बताये अनुसार सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर दो कार में आरोपी घूम घूम कर गाड़ियों में तोड़फोड़ करते दिखाई दिए। बारीकी से चेक करने पर सीसीटीवी फुटेज में एक कार हुंडई eon क्रमांक CG 10FA 5307 नंबर मिला। नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता करने पर वाहन स्वामी संस्कार मुले निवासी मसानगंज के रूप में पहचान हुई। तत्काल पुलिस की टीम मसानगंज पहुंचकर आरोपी के घर पहुंची। आरोपी पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कार चोरी करने के उद्देश्य से क्रांतिनगर, विनोबा नगर की कॉलोनियों में गाड़ियों में कांच तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे।
लेकिन असफल होने पर वहां से भाग गए थे। सिविल लाइन के नेहरू नगर में भी कार में तोड़ फोड़ कर चोरी करने का प्रयाश किये। आरोपी संस्कार मूले की निशानदेही पर अन्य आरोपी समर बोरकर, अविनाश नायक तथा दो नाबालिग को उनके निवास से दबिश देकर पकड़ा गया। सभी आरोपियों ने पूछताछ पर अपराध घटित करना स्वीकार किए।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल तथा 2 कार को जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है।
आरोपी
1- समर बोरकर पिता रामपाल बोरकर
उम्र 22 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर
बाजार के पास
2- संस्कार मूले पिता राजेंद्र मूले 19 वर्ष
निवासी सरयू बगीचा मसानगंज
3- अविनाश नायक पिता घासी राम
नायक उम्र 25 वर्ष निवासी
टिकरापारा मनु चौक समता विहार
कॉलोनी
4- दो नाबालिग

