आरोपी के कब्जे से 05 लाख नगद सहित अपराध में प्रयुक्त हुण्डई कार व मोबाइल जब्त
01 फरवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
आरोपी क्वेटा ग्लेडियेट्स तथा मुल्तान सुल्तान पीएसएल ट्वेंटी-ट्वेंटी किक्रेट मैच में सट्टा लगाया जा रहा था। सट्टा एक्ट के अलावा आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
जप्त मोबाईल के जरिये अन्य सटोरियों के संदर्भ में भी जाँच की जा रही है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति कार में अलग-अलग स्थानों घुमकर पीएसएल ट्वेंटी-ट्वेंटी किक्रेट मैच में मोबाईल के जरिये सट्टा खिला रहा है। सूचना को तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर को अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त की गई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमति स्नेहिल साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर की अधिक पुष्ट कर रायपुर रोड़ गुम्बर चौक में पर्याप्त पुलिस स्टाफ के साथ नाकाबंदी की गई और समस्त वाहनों की बारिकी से चेकिंग की जाने लगी इस दौरान एक सफेद रंग की आई-10 कार तेज गति से गुम्बर चौक से तिफरा की ओर भागने लगी जिसे थाने के पेट्रोलिंग वाहन से पीछा कर रोका गया तथा उक्त कार चालक युवक से पूछताछ किया गया।

उसने अपना नाम व पता करण पंजवानी पिता दिलीप पंजवानी उम्र 21 वर्ष निवासी सॉई मंदिर के पास तोरवा थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया, सूचना और पुलिस टीम को देखकर भागने का कारण पूछने पर वह पीएसएल ट्वेंटी-ट्वेंटी किक्रेट मैच में वोटा ग्लेडियेट्स तथा मुल्तान सुल्तान के बीच खेले जा रहे ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में सट्टा खिला रहा था जिसके कारण पुलिस को देखकर भागना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर मोबाईल पर सट्टा लेने का हिसाब लिखा हुआ पाया गया तथा सट्टे की रकम 5.03.270 रूपये (पाँच लाख तीन हजार रूपये दो सौ सत्तर रुपये) नगद बरामद किया गया। मामले में आरोपी करण पंजवानी पिता दिलीप पंजवानी उम्र 21 वर्ष निवासी सॉई मंदिर के पास तोरवा थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 89/2022 धारा 04 (क) जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा नगद रकम, मोबाईल व घटना में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया। मामले में पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह तथा सहायक उप निरीक्षक जीवन जायसवाल, अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक 53 अनिल साहू आरक्षक क्रं. 1279 बृजलाल साहू आरक्षक क्रं. 1360 संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

