आरोपी के खिलाफ 25 आर्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध
02 फरवरी 2022
बिलासपुर/रतनपुर-[जनहित न्यूज़]
सार्वजनिक स्थान पर धारदार तलवार लहराते युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा-25 आर्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि महामाया चौंक रतनपुर में कुछ युवक एकत्र होकर जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे है, जिसमें से एक युवक धारदार तलवार रखा हुआ है, सूचना पर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक- हेमंत सिंह , आरक्षक- रामलाल सोनवानी, सचिन तिवारी, दीपक मरावी द्वारा महामाया चौंक में रेड कर तलवार लहराते जन्मदिन मनाने रतनपुर आये आकाश रूद्र पिता सुशांत रूद्र उम्र 27 साल साकिन- तहसील कार्यालय के सामने चांपा थाना- जांजगीर चाम्पा को तलवार सहित पकड़ा गया। विधिवत् कार्यवाही उपरांत आरोपी को धारा-25 आर्स एक्ट अंतर्गत गिरफतार कर
कार्यवाही की गई है।

आरोपी आकाश रूद्र पूर्व में भी थाना रतनपुर क्षेत्र में नाबालिकों के साथ मिलकर दुग्ध वाहन में लूटपाट का अपराधी है।

