आरोपियों से 11.5 ग्राम MDMA जब्त बिलासपुर-रायपुर से लेकर दिल्ली तक फैला है कारोबार
05 फ़रवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सरकंडा पुलिस ने MDMA नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन लोगों से 11 ग्राम से अधिक MDMA जब्त किया है जिसकी कीमत 60 हजार रुपए बताई जा रही है।
शहर में गांजा और ब्राउन शुगर पकड़ाने के बाद उससे भी खतरनाक नशा MDMA पकड़ में आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों आकाश भारद्वाज, अश्वनी साहू और आदर्श अग्रवाल के 11.5 ग्राम MDMA जब्त किया है। बिलासगुड़ी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए SSP पारुल माथुर ने बताया कि सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि राजकिशोर नगर चौक में एक युवक नशे का सामान MDM लेकर घूम रहा है ग्राहकों को बुला-बुलाकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने युवक की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपना नाम गिधौरी निवासी अश्वनी साहू बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 3.5 ग्राम MDM जब्त किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह समान रायपुर निवासी आकाश भारद्वाज से मिलता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तारकर पूछताछ की तो पता चला कि इसमें राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी आदर्श अग्रवाल भी शामिल है। पुलिस ने दोनों से MDMA जब्त किया है।

आकाश ने बताया कि वह दिल्ली का निवासी है और अपने दोस्तों के साथ वह MDMA का नशा करता था। वह इसका आदि हो गया। शादी के बाद वह रायपुर आ गया और अपने शौक को ब्यवसाय में बदल लिया।

ज्यादा मात्रा में लाकर आदर्श अग्रवाल और अश्वनी साहू के माध्यम से सप्लाई करता था। पुलिस ने तीनों से 2 नग ड्रग्स तौल मशीन, ड्रग्स पैकिंग जिपर और 11.5 ग्राम MDMA जब्त ईया है।

