समाज सेवा व मानव हित के कार्यों में सदैव तत्परता के चलते मिली अहम जिम्मेदारी
21 फ़रवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पायल लाठ ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.. मानव हित के कार्यों में पायल सदा ही आगे खड़े दिखाई देती हैं.. उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए एवं विभिन्न संगठनों से जुड़कर काम को देखते हुए उनको सर्वश्रेष्ठ मानव अधिकार संगठन के महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.. प्रदेश अध्यक्ष नीरू बिष्ट एवं चेयरमैन अनिल यादव द्वारा पायल लाठ को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.. सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन का यूथ प्रेसिडेंट महिला विंग उनके सामाजिक कार्यों देखते हुए मनोनीत किया गया है।

पायल एक समाज सेविका रोटरी में भी असिस्टेंट गवर्नर के पद में नियुक्त है और सीएसपीडीसीएल में भी आंतरिक शिकायत समिति की गैर शासकीय सदस्य है प्रदेश महासचिव चंचल सलूजा उनको बधाई दी.. सर्वश्रेष्ठअंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार में पायल के आने से इस संस्था को नई दिशा मिलेगी।

