एसएसपी को मुखबिर से मिली सूचना पर की गई कार्यवाही
10 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] रतनपुर पुलिस ने 15 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार आया है। आरोपियों से गांजा के अलावा मोटरसायकल और 2 मोबाइल भी जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को मुखबिर से भारी मात्रा में गांजा परिवहन की सूचना मिली। SSP ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक रामलाल सोनवानी, दीपक मरावी, सचिन तिवारी, कीर्ति पैकरा के साथ टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई और ग्राम चोरहादेवरी मोड़ के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल हीरो स्पेलंडर क . CG 10 AP 3111 को रोककर तलाशी ली तो 15 किलो गांजा मिला। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे कमल प्रकाश शिकारी पिता- संतुलाल शिकारी उम्र 26 साल साकिन मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर, 2- अरूण कुमार शिकारी पिता- तीजराम शिकारी उम्र 19 साल साकिन जेंजराडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 15 किलोग्राम गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल हीरो स्पेलंडर, 2 नग मोबाईल सहित कुल 1 लाख 64 हजार रूपये जप्त कर धारा- 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

