पुलिस लाइन बिलासपुर में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
10 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार सात दिवसीय महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान का संचालन किया जाना है जिसके तहत आज 10 मार्च को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) गरिमा द्वेवेदी के मार्गदर्शन में रंगीली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका थीम महिला सुरक्षा रखा गया था। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं और स्कूल की बालिकाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में आये हुए प्रतिभागियों को अभिव्यक्ति ऍप की जानकारी दी गई।

उन्हें अभिव्यक्ति ऍप इंस्टॉल कराया गया। महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत चलाये जा रहे सात दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई एवं सभी को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशो के तहत आज ग्राम नयापारा ढेंका में ग्रामीण महिलाओं को अभिव्यक्त ऍप की जानकारी दी गई।

अभिव्यक्ति ऍप इंस्टॉल कराया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल समस्त रक्षा टीम सभी IUCAW स्टाफ का योगदान रहा।

