13 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक नग टीव्हीएस मोपेड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है।
शहर में लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमति पारूल माथुर द्वारा अभियान चलाकर चोरों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी बीच 13 मार्च को मुखबीर से सूचना मिली कि संजय उर्फ संजू अग्निहोत्री नामक व्यक्ति एक चोरी की मोटर सायकल टीवीएस कमांक सीजी 10 एस 2509 को रखा है। मोटर सायकल बेचने के लिए खपरगंज मे ग्राहक तलाश रहा है। मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर तत्काल दबिस दी गई, जहां एक व्यक्ति मिला जिसे पकडकर नाम पता पुछने पर अपना नाम संजय उर्फ संजू अग्निहोत्री पिता धन्नू प्रसाद अग्निहोत्री उम्र 40 साल साकिन तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली का रहने वाला बताया। जिसके पास एक मोटर सायकल टीवीएस क्रमांक सीजी 10 एस 2509 मिला। वाहन के संबंध मे पुछताछ करने पर कोई कागजात नही होना लिखकर दिया। संजय उर्फ संजू अग्निहोत्री के कब्जे मे मोटर सायकल टीवीएस क्र मांक सीजी 10 एस 2509 चेचिस नंबर MD621BD 16E 1B 90548 कीमती 18000 रूपये को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 41 ( 1-4 ) जाफौ . / 379 भादवि का अपराध करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया एवं आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण मे जप्त शुदा मोटर सायकल के मालिक का पतासाजी किया जा रहा है। प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्या , प्रधान आरक्षक विष्णु प्रसाद साहू , फुल सिंह बडडे , आरक्षक गोकुल जांगडे , प्रेम सुर्यवंशी , अजय शर्मा , कमलेश , रंजीत खाण्डे एवं थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

