21 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एसएसपी पारुल माथुर ने एक आदेश जारी किया है,जिसमे 4 थानेदार को इधर से उधर किया है,आपको बता दे कि एसएसपी ने सायबर सेल के प्रभारी प्रदीप आर्या को सिटी कोतवाली में यथावत रखा है,इसी तरह प्रवीण राजपूत को पचपेड़ी से यातायात में लाया गया है,जबकि सिटी कोतवाली में पदस्थ शीतल सिदार को तारबाहर थाना की जिम्मेदारी दी गयी है,वही तारबाहर टीआई सुनील कुर्रे को पचेपडी थाना का इंचार्ज दिया गया है। आपको बता दे इंस्पेक्टर सुनील कुर्रे को चन्द दिनों में ही बदल दिया गया है,इसके पहले भी कोनी में कुछ दिनों तक रहे उसके बाद तारबाहर में भी कुछ दिनों तक रहे। दरसल बिलासपुर पोस्टिंग होने के बाद इंस्पेक्टर सुनील कुर्रे को सबसे पहले ट्राफ़िक उसके बाद जीपीएम जिला बनने से उसे मरवाही थाना भेजा गया और फिर पुलिस लाइन में रखा गया,यही नही कुछ दिनों बाद पुलिस लाइन से कोनी फिर लाइन फिर तारबाहर और अब पचपेड़ी थाना कर दिया गया है।
देखिए सूची…


