सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही
26 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पशु आहार के आड़ में बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा की तस्करी करने वाले दो लोगों चढ़े पुलिस के हत्थे। पुलिस ने आरोपियों से 12 बोरीयों में 4 क्विंटल 10 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमती लगभग 41 लाख रूपये बताई जा रही है।
सिरगट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर को मुखबीर ने सूचना दी कि एक सफेद टाटा ट्रक मे अवैध रूप गांजा की तस्करी होने वाली है। गाड़ी उडीसा रायगढ की ओर से बिलासपुर की ओर आ रही है। एसएसपी ने क्राईम एवं सायबर यूनिट प्रभारी हरविन्दर सिंह को अपनी पुरी टीम लेकर मुखबीर के बताये जगह पर तत्काल घेराबंदी करने के निर्देश दिये। जिस पर यूनिट के सभी कर्मचारियों व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक व थाना प्रभारी सिरगिट्टी सागर पाठक एवं आरक्षक हेमंत सिंह को लेकर दो टीमे बनाकर वाहनो की चेकिंग तत्काल प्रारम्भ की गई। धूमा तिराहा पर सुबह लगभग 4.30 बजे मुखबीर के बताये वाहन नं. के अनुसार एक सफेद रंग की टाटा क्रमांक सीजी 04 जेसी 4014 आते दिखी जिसे रोकवाने का प्रयास किया गया लेकिन ड्राईवर पुलिस को देखकर बैरिकेंट तोडकर गाडी तेजी से फदहाखार रोड की ओर भागने लगी। जिसे तत्काल दुसरी टीम द्वारा पूर्व मे नियोजित योजना के अनुसार एक ट्रक अडाकर रोका। मिनी ट्रक का ड्राईवर कूद कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्त मे लिया गया। पूछताछ मे अपना नाम डाॅ बेहरा पिता त्रिलोचन बेहरा उम्र 48 वर्ष निवासी मार्केटसाही पोस्ट व जिला देवगढ उडीसा का होना बताया एवं ट्रक मे पशु आहार ले जाने की जानकारी दी और उसे तखतपुर क्षेत्र मे किसी पोल्ट्री फार्म मे अनलोड करने की जानकारी दी। ट्रक की सघन तलाशी लेने पर पशु आहार की करीब 60 बोरियों के नीचे 12 बोरियों मे 01-01 कि.ग्रा. के पैकेट के शक्ल मे कुल 4 क्विंटल 10 कि.ग्रा. गांजा छिपाकर रखा हुआ था। सुबह तक चली इस कार्यवाही मे ट्रक का नम्बर सीजी 04 जेसी 4014 फर्जी होना पाया गया। ट्रक का असली नम्बर ओडी 15 क्यु 0036 है। ट्रक मालिक एवं ट्रक सम्बलपुर उडीसा के है। ड्राईवर के फोन नम्बर एवं उससे की गई पूछताछ मे उसने यह कबूल किया कि वह पिछले कई महीनों से हरीश साहू निवासी मोपका व विष्णु सोनी निवासी बलौदा के लिये उडीसा से गांजा ला रहा है। आज भी वह इन दोनों गांजा तस्करों के लिये गांजा लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस द्वारा पकडा गया।
इस तरह बिलासपुर पुलिस की इस बडी कार्यवाही मे कुल 04 क्ंिवटल 10
कि.ग्रा. गांजा कीमती लगभग 41,00000/- रूपये का एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन टाटा मिनी ट्रक वाहन माॅडल 1010 कीमती लगभग 19,00000/- रूपये का प्रकरण मे जप्त किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप जो कि एण्टी नारकोटिक्स के मुखिया है के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन मे एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा एवं उनकी पूरी टीम तथा थाना प्रभारी सिरगिट्टी व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक सागर पाठक, आरक्षक हेमंत सिंह व अतुल सिंह एवं थाना सिरगिट्टी के प्रधान आरक्षक 1339 मनोज राजपूत की द्वारा की गई है।
नाम आरोपी – अजय राठौर पिता गणेशराम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कुसमुण्डा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा।
फरार आरोपी – 1. हरीश साहू 2. विष्णु सोनी
जप्त सामग्री – 04 क्विंटल 10 किलोग्र्राम गांजा कीमती लगभग 41 लाख रूपये एवं टाटा मिनी ट्रक
1010 क्रंमाक ओ.डी. 15 क्यु 0036 कीमती लगभग 19 लाख रूपये कुल 60 लाख
रूपये।

