मुख्य अतिथि भूपेंद्र सवन्नी ने गिनाईं छत्तीसगढ़ की विकास व उपलब्धियां स्वास्थ्य-शिक्षा और अधोसंरचना पर हुई सार्थक चर्चा…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान के अष्टम दिवस का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की आरती एवं सामूहिक वंदेमातरम् गान के साथ हुई। आयोजन में बिलासपुर के विकास, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, अधोसंरचना और सराफा बाजार की भूमिका को लेकर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी तथा विशिष्ट अतिथि गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद के अध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा रहे। वरिष्ठ सराफा जन सुरेश कुमार सोनी एवं रमेश कुमार सोनी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

व्यापारिक-सामाजिक सहभागिता से विकास को मिलेगी नई दिशा-:
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बिलासपुर के विकास, शहर की व्यापारिक संभावनाओं और सराफा बाजार की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता, आपसी समन्वय और सकारात्मक सोच जरूरी है।

उन्होंने देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं तकनीकी बदलावों का उल्लेख करते हुए डिजिटल व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और बुनियादी सुविधाओं में आए परिवर्तन पर चर्चा की। साथ ही सराफा बाजार को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राष्ट्र निर्माण में नागरिक सहभागिता जरूरी : सलूजा-:
विशिष्ट अतिथि परमजीत सिंह सलूजा ने देश में हुए विभिन्न विकास एवं परिवर्तन के विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बदलती तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं और विकास की दिशा का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से इसे मजबूती मिलती है।

कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर बोले भूपेंद्र सवन्नी-:
मुख्य अतिथि भूपेंद्र सवन्नी ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधाओं, मेडिकल कॉलेज, शिक्षा, अधोसंरचना और अन्य विकास क्षेत्रों पर विस्तार से विचार रखे।

उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना और प्रदेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास की दिशा में हो रहे कार्यों और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

सराफा पदाधिकारियों व गणमान्यजनों की रही सहभागिता-:
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह गंभीर, कुलदीप सिंह गंभीर, मनजीत अरोड़ा, अमरजीत दुआ, रवि सलूजा, राजेंद्र सिंह सलूजा एवं संजय दुआ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की ओर से पंकज पारेख, जितेंद्र सोनी, अजय सराफ, रौनक साव, सूरज सोनी एवं शशांक स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती निहारिका त्रिपाठी ने किया। अंत में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के महासचिव श्रीकांत पांडे ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा अभियान-:
गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी आयोजनों में नागरिकों एवं व्यापारियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

