स्वर्गीय असगर स्मृति 24 वी अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
29 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
24 वी स्वर्गीय असगर स्मृति अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट 2022,के पांचवे दिन आज दो मैच खेले गए न पहला मैच बहुत हाई वोल्टेज मैच खेला गया भिलाई इलेवन और पाटन दुर्ग के मध्य खेला गया टास जीतकर भिलाई इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नागपुर ने 7 ओवर में मात्र 51रन स्कोर खड़े किया।बल्लेबाज अवि ने 18 रन भोलेनाथ ने 11 रन बनाए। गेंदबाज कुनाल ने शानदार 4 विकेट लिए।52 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाटन दुर्ग की टीम शुरु से शानदार बल्लेबाजी करते हुए आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। बल्लेबाज अमित और राजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आसानी से अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।
इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच गोल्डी रहे। गोल्डी को सम्राट कैटरिंग के संचालक के हाथों दिया गया।पूरे प्रतियोगिता में मेन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार 1000
स्व रतन प्रकाश भंडारी जी की स्मृति में उनके सुपुत्र अशोक भंडारी
(बब्बी भंडारी ) द्वारा प्रदत्त किया जाता है।
इस मैच के एम्प्यार नसीम अनवर और मनीष सकसेना जी थे।

दूसरा मैच रायपुर हैदरी और पाटन दुर्ग के बीच खेला गया जो कि काफी रोमांचक और उतार चढ़ाव से भरपूर रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाटन दुर्ग ने 10 ओवर में 103 रन बनाए।बल्लेबाज हरि ने 35 रन और राकेश ने 20 रन बनाए
रायपुर के गेंदबाज अजीम ने 3 विकेट लिए।105 रन बनाने रायपुर हैदरी के बल्लेबाजों में दिलीप और कप्तान अज़ीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चारों दिशाओं में चौके छक्के लगाते हुए अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर करती रही अज़ीम ने शानदार 36 और दिलीप ने 28 रन बनाए। आखिरी ओवर में रायपुर को10 रन से चाहिए था बल्लेबाज गोपी ने एक छक्का और एक चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी
इस मैच के मैन आफ द मैच रायपुर के अज़ीम रहे। मैच के निर्णायक अज़हर और फिज्जु रहे।

इस मैच को देखने के लिए रघुराज सिंह स्टेडियम में कमल सिंग,अभिनव तिवारी,शरद यादव,जावेद मेमन समीर उल्लाह,इस्माइल खान, बब्बी भंडारी विनीत चौहान जी, अहमद भाई,परमेन्द्र कुमार सलीम साहिल मनोज कुमार ,जफर अहमद,हर्ष परिहार, वसीम अहमद, बाबा भाई,रामा बघेल,सत्तार भाई,जहूर अली, मन्नू भाई, फैजान,रमेश,नदीम,अलीम,रितेश,
आदि उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी असगर क्रीडा समिति के अध्यक्ष नितिन खंडेलवाल संस्थापक भुट्टो राज सचिव शेख़ मोइनुद्दीन ने दी।

