लगातार कार्यवाही से गैरकानूनी धंधे में लिप्त लोगों में मचा कोहराम
06 अप्रैल 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
जुआ और सट्टे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने कसी नकेल लगातार कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप मच गया है
एसएसपी पारुल माथुर के सख्त निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपनी सक्रियता दिखाते हुए जुआं और सट्टा के कारोबार को बिलासपुर नगर से पूरी तरह सफाया करने के मूड में आ गए है हर थाने में मानो जुआरियो तथा सटोरियों को पकड़ने की होड़ लगी है और प्रतिस्पर्धा ही मानी जाए तो इसमें कोई शक नहीं क्योकि यदि नगर में आपराधिक और गैरकानूनी कार्य करने वालो को पकड़ने में यदि प्रतिस्पर्धा हो रही है तो ये बेहद अच्छी बात है कम से कम इसी बहाने शहर की गंदगी तो साफ हो ही जाएगी और सदैव ही पूरे पुलिस विभाग पर जुआरियों और सटोरियो को सरंक्षण देने का जो बेबुनियाद लांछन लगता आ रहा है वो भी पूरी तरह धूल जाएगा।
आज एक बार फिर सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही में आईपीएल के साथ-साथ अन्य माध्यम से जुआ खिलाने वाले जुआरियो पर कसी गई नकेल में प्रकरण में आज सिविल लाइन पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत तीन आरोपियों को धर दबोचा जो की अलग-अलग स्थानों पर जुआ खिलाने का काम कर रहे थे और सचमुच ही इसी तरह की सख्त कार्यवाही चलती रही तो वो दिन दूर नहीं कि बिलासपुर से जुआरियो और सटोरियो को पलायन करना पड़ जायेगा या फिर गैरकानूनी धंधे से तौबा करनी पड़ जाएगी।
पकड़े गए आरोपी



आज सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही में
पकड़े गए आरोपी
1 – सुभाष सोनवानी पिता गोपीलाल सोनवानी उम्र 23 वर्ष निवासी ओमनगर जराभाठा
जप्ती रकम-1150
2- राजा सोनवानी पिता गोपीलाल सोनवानी उम्र 24 वर्ष निवासी ओम नगर जरहाभाठा
जप्ती रकम- 1230
3- आकाश सारथी उर्फ कम्मू पिता राजेश सारथी उम्र 26 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर सिविल लाइन
जप्ती रकम-1420

