09 अप्रैल 2022
रायपुर-{जनहित न्यूज़} रायपुर
नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर वृद्ध महिलाओं को जरुरत के सामान प्रदान कर नवरात्र पर्व मनाया।

इस अवसर पर जरुरतमंदों को मेडिकल उपकरण वाकर,व्हीलचेयर, कूलर व अन्य सामग्री दी गई । इसमें विशेष सहयोग शंकुतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष स्मिता सिंह, समाजसेवी तरुण सोनी जी व अन्य दानदाताओं का विशेष सहयोग रहा है।

शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा हमेशा ही नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं का सहयोग कर नवरात्र पर्व मनाया जाता है। सभी महिलाओं द्वारा शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त किया गया।

