हमीदिया हाॅक्स की टीम ने में 5 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर किया कब्जा
09 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर एडवोकेट क्रिकेट लीग
में फाइनल मैच महिला अधिवक्ताओं की टीम हमीदिया हॉक्स एवम एम एस क्वींस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हमीदिया हाॅक्स की कप्तान प्रज्ञा पाण्डेय द्वारा पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया गया टीम की सभी बॉलर्स एवम फील्डर्स द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को 45 रन के स्कोर पर ही समेट दिया। अदिति सिंघवी द्वारा सिर्फ 4 रन देकर 2 विकेट लिए गए एवम राशि तिवारी द्वारा लगातार 3 गेंदों में विकेट लेकर हैट्रिक बनाई गई। गेंदबाज़ प्रज्ञा पाण्डेय, दीपाली पाण्डेय एवम नेहा श्रीवास्तव द्वारा भी 1-1 विकेट लिया गया।
ओपनर नेहा श्रीवास्तव ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 15 बॉल में 23 रन बनाएं एवम वो अंत तक नॉट आउट रहीं।

प्लेइंग XI:-प्रज्ञा पाण्डेय(कप्तान), दीपाली पाण्डेय, नेहा श्रीवास्तव, अदिति सिंघवी, रुचि नागर, राशि तिवारी, अंकिता शुक्ला, आस्था शर्मा, नसरीन, स्मृति श्रीवास्तव, प्रिया मिश्रा पूर्णिमा सिंह, अंजू श्रीवास्तव, गौरी गुप्ता, सरीना खान, शिवाली दुबे

