राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेले में पहुँचे विधायक शैलेष पांडेय
14 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
गुरुवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय ने साइंस कालेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला में लगी विभिन्न प्रकार के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पशुधन विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं मॉडलों का निरीक्षण किया।
जल संसाधन विभाग द्वारा लगाए अरपा बैराज का माॅडल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस प्रदर्शनी का विधायक शैलेष पांडेय ने भी अधिकारियों संग पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया और विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी, मुख्य अभियंता सोमवार, कार्यपालन अभियंता आर पी शुक्ला, पार्षद रामा बघेल, एल्डरमैन काशी रात्रे, बंटी गुप्ता, सुबोध केसरी, श्याम लाल चंदानी, सुभाष ठाकुर, दीपांशु श्रीवास्तव, भरत जूरीयानी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अरपा बैराज के बारे में जानकारी देते हुए नगर विधायक शैलेश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा अरपा में दो बैराज बनाए जाने की स्वीकृति उपरांत निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इसमें से एक शिवघाट और दूसरा पचरीघाट में बैराज निर्माण का कार्य चल रहा है, मंत्री रविंद्र चौबे ने तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारीयों को दिए है, अरपा में पानी साल भर रोका जा सकेगा और बिलासपुर शहर के साथ अंचल के लोगों को पानी उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि बैराज निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में शहर के लोगों को टेम्स और साबरमती की तरह बनाने का नदी का सपना दिखा कर ठगा गया है, और इन 15 सालों से बिलासपुर की जनता पानी के लिए तरस रही थी, अरपा नदी का जलस्तर तेजी से नीचे गिर गया है और इस अरपा नदी को संरक्षित संवर्धित और इसके सौंदर्यीकरण के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया गया था। 15 सालों से भाजपा की सरकार ने बिलासपुर के लोगों को ठगा है और अरपा लगातार सूखती जा रही थी।

लेकिन कांग्रेस ने एनीकट और बैराज निर्माण को अपने घोषणा पत्र में प्राथमिकता से रखा था । सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने मेरी मांग पर विधानसभा में दो बड़े बैराज निर्माण की घोषणा की थी। शिव घाट और पचरीघाट पर दो बड़े बैराज निर्माण किए जा रहे हैं, जिससे अरपा के पानी को रोका जा सकेगा और आज की सूखी अरपा में अब 12 महीने पानी रहेगा जिससे बिलासपुर शहर के लोगों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर की जनता की ओर से सभी का आभार जताया है।

