मालिक ने सिटी कोतवाली में कराई गुमशुदी की शिकायत साथ ही इनाम की घोषणा
18 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गोंड़पारा इलाके से आज रविवार को घर मे पाला हुआ,लेब्राडोर प्रजाति का पालतू कुत्ता लापता हो गया है।
जिस किसी भी को इसकी जानकारी हो मालिक के द्वारा बताने वाले को दस हजार रुपए का उचित इनाम भी दिया जायेगा।लापता कुत्ते के मालिक जानू गुलहरे ने बताया कि आज रविवार को सुबह घर से निकलकर आस पास घूमता रहा और वह नदी किनारे रिवर रोड तरफ चला गया।जिसके बाद वह रिवर रोड में काफी देर तक घूमता रहा।जिसकी पुष्टि वहाँ घूमने आये लोगो ने की। मालिक जानू गुलहरे के द्वारा थाना सिटी कोतवाली में इसके लापता होने की की शिकायत कर दी गई।मालिक के द्वारा अपना मोबाइल नम्बर भी जारी किया है।जो इसकी सूचना 9827105151
इस नम्बर पर कॉल कर दी जा सकती है।

