अटूट लंगर के साथ विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास
25 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
सिख धर्म के नवे गुरु धन-धन गुरु महाराज तेग बहादुर साहिब जी का 400 वां प्रकाश उत्सव पूरे देश भर में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया इसी अवसर पर बिलासपुर में भी जराहभाटा सिंधी कॉलोनी स्थित डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह साहिब
धन गुरु नानक दरबार में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया रागी जत्थे के द्वारा शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज के जीवन के बारे में प्रकाश डाला कार्यक्रम के आखिर में विश्व कल्याण के लिए अरदास की गई प्रसाद वितरण किया गया वह गुरु का अटूट लंगर का आयोजन भी किया
गया।

आज के इस कार्यक्रम में धन गुरु नानक दरबार के प्रमुख प्रबंधक भाई मूलचंद
नारवानी सेवादारी डॉ हेमंत कलवानी पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी विक्की नागवानी राजू धामेजा देवराज धामेंजा अशोक हिंदूजा भोजराज महेश लाल चदानी गंगा सुखीजा
नारवानी व अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा…

