दुर्घटना में घायल मजदूर को एक माह का राशन देकर की मदद
18 मई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] लिंगयाडीह निवासी गोलू साहू मजदूरी काम करते था जो आचनक एक दिन काम करने के दौरान बिल्डिंग से नीचे गिर गया।
इस हादसे में मजदूर गोलू को गंभीर चोटे आई है। जोकि इनका दोनों पैर की हड्डी टूट गई दोनों पैरों में राड लगी है।
गोलू साहू घर में एक अकेला कमाने वाला इंसान था अब उनका दोनों पैर टूट जाने के कारण घर में आर्थिक तंगी की स्थिति मौजूद हो गई खाने के लिए राशन तक नहीं था वहां पर रहने वाले यज्ञस्वर साहू ने पायल एक नया सवेरा की अध्यक्ष श्रीमती पायल लाठ से संपर्क किया और कहा कि एक मजदूर है उनके साथ ऐसा हादसा हुआ तो क्या आप इनके लिए कोई मदद कर सकती है।
गोलू साहू से पायल एक नया सवेरा के फाउंडर मेंबर चंचल सलूजा इनसे मिलने इनके घर गए।और 1 महीने का राशन उनके परिवार को उपलब्ध कराया गया और पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की तरफ से जब तक गोलू के पैर पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते हर महीने का राशन एनजीओ के द्वारा दिया जाएगा। ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे द्वारा की गई कोशिश कामयाब हुई।
आप सभी से निवेदन है मेरा, की एसे लोगो के लिए आगे आये और इनकी हिम्मत बनकर इनका सहयोग करे।ताकि ये जिंदगी को फिर से पहले जैसे जी सके।

