अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, नकली पिस्टल एवं लूट के दो मोबाइल जब्त
07 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कोटा पुलिस राह चलते लोगों को नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने तथा गाली गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट के आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, नकली पिस्टल एवं लूट के दो मोबाइल कीमती ₹27000 को किया गया जप्त।
तिलैहापारा धनरास थाना कोटा निवासी प्रकाशमणि मानिकपुरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 जून की रात्रि 7:00 बजे अपने दोस्त छत्रपाल मार्को के साथ मोटरसाइकिल से तिलैहापारा मरघट के पास पहुंचे थे उसी समय मोटरसाइकिल ड्रीम होंडा क्रमांक CG 10 S 2294 से दो व्यक्ति पेट्रोल मांगने के लिए गाड़ी रुकवाया और नकली पिस्टल निकाल कनपटी मे अड़ाकर 2 नग मोबाइल लूटकर भाग गए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमे आरोपी 01. दीप कुमार साहू उर्फ़ टेटका साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 साल साकिन करगी कला कोटा तथा 02. विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर नकली पिस्टल एवं 2 नग मोबाइल कीमती ₹27000 को जब्त किया गया है।

इसी तरह 7 जून को प्रार्थी सुरेश कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 जून को ग्राम पंचायत बरद्वार की तरफ से श्मशान घाट जाने का रास्ता एवं तालाब के रास्ते में मुरूम डलवाने काम करवा रहा था। काम कराने के दौरान विद्युत तार लूज हो जाने से बांस गढा कर ठीक कर आए थे लेकिन काम कराने के दौरान बांस का खंबा उखड़ गया था। इसके बाद उसमें दूसरा खभा लगवाया।
इसी बात पर आरोपी अजय दास मानिकपुरी तथा जीवन दास मानिकपुरी नाराज होकर 06 जून 2022 के 10:00 बजे प्रार्थी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। किसी तरह छुड़ाकर प्रार्थी अपने दामाद के घर छूप गए करीब रात्रि 1:10 बजे अजय दास मानिकपुरी तथा जीवन दास मानिकपुरी दोनों गाली गलौज करते हुए पंचायत के काम में लगे जेसीबी, मोटरसाइकिल तथा लेबर के मोबाइल को झंडा से पीटकर-पीटकर तोड़फोड़ दिया। जिसमें करीबन ₹15000 का नुकसान हुआ हैं मारपीट से प्रार्थी के हाथ, कोहनी में चोट लगा है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी 01 अजय दास मानिकपुरी पिता मदन दास मानिकपुरी, जीवन दास मानिकपुरी पिता राजकुमार मानिकपुरी साकिनान बरद्वार थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, स.उ.नि. मेलाराम कठोतिया, प्र.आर.आरक्षक कमलेश्वर सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनवानी,रवि श्रीवास,गोविंदा जायसवाल, चंदन मानिकपुरी,अंकित जायसवाल, महेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

