कड़कड़ाती धूप में रैली निकाल कर मुख्य मार्गो पर किया प्रदर्शन
08 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कड़ी धूप में शहर के मुख्य मार्ग में रैली निकालकर प्रदर्शन किया, वे अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही है। उनका कहना है, वे शासन की तमाम योजनाओं को गांव में क्रियान्वयन कर रही हैं। फिर भी उन्हें कम मानदेय दिया जा रहा है।

गांव-गांव में फैले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं ने चिलचिलाती धूप में रैली निकालकर प्रदर्शन किया, वे अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि वे गर्भवती माताओं बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा की समुचित व्यवस्था करती है।

इसके बाद उन्हें गांवो मे मतदाता सूची सहित शासन की तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन में लगा दिया जाता है।

इसके बावजूद उन्हें कलेक्टर दर से भी कम पैसे का भुगतान किया जा रहा है। इतने कम मानदेय में वे अपना घर भी चला नहीं पा रही हैं। वे इससे पूर्व भी धरना प्रदर्शन कर चुकी हैं। मगर उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।

