02 आरोपी गिरफ्तार…60 लीटर महुआ शराब जप्त
08 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कोनी आम बगीचा के ऐनीकेट के तरफ से लाल कलर के पेशन प्रो मोटर सायकल मे ग्राम मगरउछला की ओर से 2 व्यक्ति मोटर सायकल मे सफेद रंग के बोरी मे कच्ची महुआ शराब लेकर एनीकट के रास्ते महुआ शराब बिक्री करने कोनी की ओर आ रहा है सूचना की तस्दीक हेतु मौके पर पुलिस पार्टी पहुंच कर घेराबंदी कर लाल रंग के मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सफेद रंग के बोरी लेकर जाने वाले को रोक कर नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम छोटू भार्गव पिता रामरतन भार्गव उम्र 22 वर्ष साकिन मगरउछला थाना चकरभाटा एवं दूसरा व्यक्ति नाबालिग ग्राम मगरउछला थाना चकरभाटा बताया उनकी तलाशी लेने पर सफेद रंग के बोरी में महुआ शराब मिली दोनों के कब्जे से कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AF 6150 को जप्त किया गया आरोपी एवं अपचारी बालक के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी
छोटू भार्गव पिता रामरत्न भार्गव उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम मगरउछला थाना चकरभाटा अपचारी बालक

